Let’s travel together.

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली रैली:पुलिसकर्मियों ने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की

0 175

 

-पुलिस लाइन से शुरू हुआ दो पहिया वाहन जुलूस

रायसेन। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भी हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है।जिला पुलिस विभाग ने शहर में बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए अपील की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने बताया कि SP ऑफीस से रैली की शुरुआत की गई।जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन ग्राउण्ड पहुंचकर समाप्त हुई।वाहन रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए।
हम आपको यह बता दें कि वर्ष 2022 से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर की छत पर तिरंगा लगाने की अपील नागरिकों से की गई है। पिछले वर्ष नागरिकों ने उत्साह से इस अभियान में भाग लिया था। हर घर तिरंगा अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली गईं थी। कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए थे।


शासन के निर्देश पर इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रविवार को पुलिस विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए बाइक रैली निकाली। बाइक रैली की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई। ASP ,आरआई पुलिस कविता डामोर ने हरी झंडी दिखाकर एसपी ऑफिस से रैली की शुरुआत की। रैली लाइन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस से पुलिस लाइन पहुंची। यहां रैली का समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए।
दो पहिया, चार पहिया तिरंगा यात्रा निकाली……
रविवार को सुबह नगर पालिका भवन के सामने चार पहिया दो पहिया वाहन तिरंगा रैली की शुरुआत हुई।वाहन रैली नपाध्यक्ष सविता जमना सेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।तिरंगा वाहन रैली में देशभक्ति से ओतप्रोत तराने गूंजते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811