Let’s travel together.

मूँग खरीदी केन्द्रों पर अनिमितताओं का बोलबाला, अधिकारियों का केंद्र पर छापा , नतीजा सिफर

0 239

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

रायसेन जिले भर में समर्थन मूल्य पर मूग खरीदी जोरो पर है और आगामी सात अगस्त को खरीदी बंद भी हो जाएगी । जिले के अधिकारी खरीदी केंद्रों पर छापा तो मार रहे है पर कार्यवाही के नाम पर सिफर साबित हो रहे है पहले केंद्र सरकार की एजेंसी नाफेड ने जिले में पौने तीन लाख क्विटल मूँग खरीदी की 18 जुलाई को नाफेड का कोटा पूरा होने के बाद राज्य सरकार ने मार्कफेड के माध्यम से 19 जुलाई से खरीदी प्रारम्भ हुई जब तक केंद्र सरकार की खरीदी हुई हड़बड़ी कही देखने को नही मिली जैसे ही राज्य सरकार ने मूँग खरीदी की शुरुआत की तो जैसे खरीदी केंद्र और जिले की अधिकारियो की पौबारह हो गयी।

बीते दिनों मार्कफेड की टीम डीएमओ नीरज भार्गव के नेतृत्व में कन्हवार सोसायटी के दो केंद्रों पर छापा मारा जिसमे भारी अनियमितता पाई गई आरके बेयर हाउस ओर हीरा बेयर हाउस में दाल मिली मूँग ओर कचरा मिली मूँग की छल्ली लगी पाई गई तकरीबन 2000 क्विटल बेकार मूँग खरीद कर दोनों बेयर हाउस में रखी गयी कार्यवाही के नाम पर सिर्फ पंचनामा बनाकर ले गए यानी कि लाखों का खेला उसमें डीएमओ नीरज भार्गव करके चले गए स्मरण रहे कि डीएमओ नीरज भार्गव विदिशा रायसेन लोकसभा से सांसद रमाकांत भार्गव के रिश्तेदार है इस बजह से कलेक्टर भी उनपर कोई कार्यवाही नही कर पा रहे , जबकि मूँग खरीदी अंतिम चरण में है नीरज भार्गव सभी खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है और अपनी जेब गर्म कर रहे है इस मामले में जब हमने नीरज भार्गव से बात करनी चाही तो नीरज भार्गव ने बात करने से मना कर दिया सवाल यह उठता है कि कन्हवार सोसायटी पर कार्यवाही करे कौन जिसने सरकार के मापदंडों के अनुसार मूँग नही खरीदी ओर सरकार को लाखों का चूना लगा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811