भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर की बैठक, भोपाल प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई जिसका मूल उद्देश संगठन की मजबूती हेतु सदस्यता अभियान के विषय पर चर्चा की गई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मेहताब सिंह कौरव एवं अनिल श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का प्रारंभ ग्राहक गीत से किया गया, सदस्यता अभियान एवं ग्राहकों की समस्याओं को लेकर उनके समाधान हेतु विशेष चर्चा की गई । इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गगन कांत त्रिपाठी, सचिव राकेश घुंघराले, प्रांत कोषाध्यक्ष दीपक बाबू श्रीवास्तव एवं महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा हरित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।