Let’s travel together.

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर दी दबिश, 6 आरोपी पकड़े

0 344

– 36 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त

– दो लाख से ज्यादा की सामग्री पकड़ी गई

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब व उसे बनाने की सामग्री पकड़ी है। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 आरोपियों को पकड़ा है। इस मामले में 8 प्रकरण दर्ज कर 36 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं मदिरा निर्माण का समान जब्त कर 2000 किलो गुडलहान मौके पर नष्ट किया गया। जिनकी कुल कीमत लगभग 02 लाख रुपये है।
जिले में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और जिला आबकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व मे अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में होली के त्योहार के मद्देनजर रविवार को शिवपुरी वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा शिवपुरी में ग्राम सिंहनिवास बंजारों का डेरा एवम नोहरीकलां बंजारों के डेरे पर दबिश देकर 08 प्रकरण पंजीबद्ध कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 36 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं मदिरा निर्माण का समान जब्त कर 2000 किलो गुडलहान मौके पर नष्ट किया गया । जिनकी कुल कीमत लगभग 02 लाख रुपये है। इस कार्यवाही में वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा, तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक, आरक्षकों एवं नगर सैनिक शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811