Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कायस्थ महासभा ने चित्रगुप्त पूजा कर मनाया होली मिलन

0 77

– विशेष पूजा अर्चना कर दूज पूजा एवं होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (मध्य भारत)शिवपुरी द्वारा पुरानी शिवपुरी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशेष पूजा अर्चना कर दूज पूजा एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज के बयोबृद्ध समाज सेवी श्री रमेश कुमार भटनागर एवं चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री गणपति स्वरुप श्रीवास्तव जी द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया ।

इसी क्रम में समाज बंधुओ ने कायस्थ समाज की पहचान कलम दवात एवं तलवार की पूर्ण मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से पुष्प अक्षत एवं मौली चढ़ा कर पूजन किया। इस अवसर पर मंदिर पर उपस्थित सभी चित्रांश बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली मिलन कार्यक्रम को सार्थक करते हुए आपस में मिलजुल कर रहने एवं आपसी सहयोग प्रदान करने का वचन दिया। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पोहरी से पधारे समाजसेवी शिवकुमार श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी को चांदी का मुकुट भेंट किया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में कायस्थ महासभा की नवगठित महिला इकाई ने भी विशेष रूप से भाग लिया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णु कुमार श्रीवास्तव,उमाचरण श्रीवास्तव,अनिल निगम,मनोज श्रीवास्तव, के. बी. श्रीवास्तव,अनिल खरे,अशोक श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव दयालु,राकेश सक्सेना ,राकेश भटनागर,राजीव श्रीवास्तव ,वीकेश श्रीवास्तव,भूपेंद्र भटनागर, दुष्यंत माथुर,चिराग खरे,सूरज सक्सैना, अविनाश सक्सेना,करण भटनागर,रुपेश श्रीवास्तव,शैलेश भटनागर, यामिनी भटनागर ,नीतू श्रीवास्तव,आरती भटनागर, एवं अन्य बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं ने भाग लिया। भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा के उपरांत श्री राजीव श्रीवास्तव प्राचार्य मॉडल स्कूल ने सभी समाज बंधुओ को प्रसाद स्वरूप लेखनी अर्थात डॉटपैन का वितरण किया जिसकी समाज के सभी लोगो ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के अंत में राकेश भटनागर ने उपस्थित सभी समाज बंधुओ का आभार प्रदर्शन करते हुए चित्रगुप्त मंदिर पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य हेतु अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811