Let’s travel together.

बारिश के मौसम में स्प्रिंकलर से सिंचाई :पानी की कमी से खेतों में आने लगी दरार

0 288

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न स्थानों पर कम बारिश होने से उमस के साथ साथ खेतों पर भी इसका प्रभाव सामने आ रहा है,किसान भी चिंतित होने लगे है क्योंकि उन्होंने फसल तो लगा दी है पर पानी की कमी से धरती सूखने लगी है जिसके लिए अभी से सिंचाई करना पड़ सकती है कहीं कहीं तो स्प्रिंकलर चलते हुए दिखाई देने लगे है।

ग्राम भजिया से राहुल बताते है कि खेत में धान की रोपाई हो चुकी है परंतु पानी न गिरने से जमीन में दरार आने लगी है जो फसलों के लिए नुकसानदायक है क्योंकि इस समय जमीन में नमी होना चाहिए अगर समय पर बारिश नहीं हुई तो नुकसान संभव है।


ग्राम भौंरसा से राहुल ने बताया कि देर से बारिश हुई इसलिए खेती के लिए तैयारी भी देर से शुरू हुई खेतों में अभी भी आगमी फसल की तैयारी के लिए ट्रैक्टर बखन्नी करते दिखाई दे जाते है,जो फसल लग चुकी है उन्हें पानी की आवश्यकता है इसलिए स्प्रिंकलर से पानी दिया जा रहा है।
ग्राम पिपरिया नवल से महेंद्र बताते है कि बारिश हुई तो रोपाई कर दी अब पानी नहीं गिर रहा है जिससे जमीन में दरार आने लगी है फसल भी सूखने लगी है किसान चिंतित है। अगर फसलों को समय से पानी नहीं मिलेगा तो तो वे खराब होंगी और किसान पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ेगा।

दमोह जिले में अभी तक 324.2 मि.मी. अर्थात 12.7 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 387 मि.मी., हटा में 255 मि.मी., जबेरा में 429 मि.मी.,पथरिया 286 मि.मी.,तेंदूखेड़ा में 372.8 मि.मी., बटियागढ़ 210 मि.मी. तथा पटेरा में 314 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811