Let’s travel together.

लद्दाख: कारगिल में शुरू हुआ पहला महिला पुलिस स्टेशन, 24 घंटे करेगा महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम

78

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहले महिला पुलिस थाने ने काम करना शुरू कर दिया है। इसे महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लद्दाख के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जामवाल ने थाने का उद्घाटन किया। यहां विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित अपराधों का निपटारा किया जाएगा।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जरूरतमंद महिलाओं की तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए थाने में 24 घंटे काम होगा। इसके साथ ही यह एक संसाधन केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा, जहां महिलाओं को मार्गदर्शन और परामर्श की सेवाएं भी दी जाएंगी।” थाने का उद्घाटन करने के बाद जामवाल ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और कानून प्रवर्तन में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

लद्दाख पुलिस के प्रमुख ने कहा, ‘‘कारगिल में महिला थाने की शुरुआत सुरक्षित समाज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल महिलाओं को अधिक आत्मविश्वास के साथ पुलिस से संपर्क करने में सक्षम बनाएगी। उनकी शिकायतों का संवेदनशीलता और शीघ्रता से निपटारा किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस स्टेशन में प्रशिक्षित और समर्पित महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम तैनात की गई है जो महिलाओं से जुड़े मामलों को प्रभावी तरीके से संभालने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि लद्दाख पुलिस विभाग पुलिस बल और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह नया महिला थाना उस प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811