Let’s travel together.

खनियांधाना के बेटे ने किया कमाल: भोपाल में राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालीफाई कर अपने कदम नेशनल की ओर बढ़ाए

0 77

 

– खनियांधाना के युवक योगेन्द्र गौर ने किया राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालिफाई

– अब नेशनल में मेडल लाने की है तैयारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
भोपाल के तात्या टोपे अकादमी में शूटिंग की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने पिछले दिनों इंदौर, तहसील मऊ आर्मी कैंट में 65वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। जिसमें 10 मीटर की एयर पिस्टल 40 शॉट से 400 में से 345 स्कोर बनाकर, युवकों ने नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया है। इस नेशलन लेवल क्वालीफाई के दौरान शिवपुरी जिले के खनियांधाना के रहने वाले युवक योगेंद्र गौर ने भी सफलता पाई है।
इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के सैकड़ों युवकों ने भाग लिया और मध्यप्रदेश के लिए स्वर्ण पदक, कांस्य पदक, रजत पदक लेकर आए।
नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई हुए योगेन्द्र गौर से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें 3 साल पहले भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में तैयारी शुरू की थी। शूटिंग एक ऐसा गेम है जिसमें मानसिक दृढ़ता एवं लग्न बहुत जरूरी है मैंने इस लेवल को क्वालीफाई करने के लिए, एक दिन में 20 घंटे तक मेहनत की है काफी परेशानी आई फिर भी मैंने अपना फोकस अपने लक्ष्य पर रखा, और मैं यहां आज मैं क्वालीफाई कर पाया हूं। इसीलिए मैं उन सभी लोग जो इसकी तैयारी कर रहे हैं उनसे यह कहना चाहता हूं कि लक्ष्य जितना बड़ा होता है हमें उतनी ही बार गिरना पड़ता है। भगवान हमारी सहायता हमारा लक्ष्य पाने में हमेशा करता है। यदि हम अपने लक्ष्य के लिए लगातार कोशिश करते हैं तो सफलता मिल जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811