Let’s travel together.

टैंकर और बाइक की भिड़ंत में दो छात्रों की मौत एक घायल

127

 रतलाम । महू-नीमच रोड पर कृषि मंडी से कुछ दूरी पर टैंकर व बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बाइक पर सवार दो छात्रों की मौत हो गई तथा उनकी एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल में कक्षा ग्यारवी में अध्ययनरत 18 वर्षीय आयुष पाटीदार पुत्र मुकेश पाटीदार निवासी ग्राम लुनेरा थाना बिलपांक, 17 वर्षीय विनायक राठौर पुत्र भरतलाल राठौर व 19 वर्षीय वैभव पंवार पुत्र बबलू पंवार दोनों निवासी ग्राम धराड़ (बिलपांक) सैलाना के पास स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने के लिए गए थे। वे तीनों बाइक पर वापस अपने घरों को लौट रहे थे।

रविवार शाम करीब पौने छह बजे कृषि मंडी से कुछ दूर एक निजी अस्पताल के पास टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सहित नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवााया, लेकिन तब तक आयुष की मृत्यु हो चुकी थी।

वैभव व विनायक को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद विनायक ने दम तोड़ दिया। वैभव को स्वजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड टीआइ किशोर पाटनवाला, एसआइ मुकेश यादव, एएसआइ प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक कृपाशंकर आदि भी अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।

रतलाम तक बस से आए थे

मृतक पंवार के दोस्तों व रिश्तेदारों ने बताया कि एक ही विनायक, आयुष व वैभव फोरलेन स्थित एक ही स्कूल में पढ़ते थे और अच्छे दोस्त थे। रविवार दोपहर विनायक व वैभव घराड़ से केदारेश्वर जाने के लिए बस में सवार होकर रतलाम पहुंचे थे। रतलाम से आयुष के साथ बाइक पर केदारेश्वर गए थे। वहां से तीनों बाइक पर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

आलोट । ग्राम पिपलिया सिसौदिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय दिनेश पुत्र रोड़ा निवासी ग्राम बिलिया थाना बड़ौद जिला आगर मालवा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दिनेश अपने दोस्त शंकरसिंह पुत्र शिवसिंह के साथ दर्शन करने के लिए बरखेड़ाकला के पास जोगणिया माताजी मंदिर गया था। रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे वे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शंकरसिंह घायल हो गया।उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराकर शव दिनेश के स्वजन को सौंप दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है, जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811