Let’s travel together.

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर SC की रोक, ASI को बंद करनी होगी कार्रवाई; हिंदू पक्ष को झटका

119

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने आदेश दिया है कि 26 जुलाई को शाम 5 बजे तक कोई सर्वे ना किया जाए। इसके अलावा कोर्ट ने अब इस मामले में मुस्लिम पक्ष से हाई कोर्ट जाने को कहा है। इस बीच ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे रुक गया है। वाराणसी के डीएम ने मीडिया के सवालों पर कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अर्थ है कि दो दिनों के अंदर ही मुस्लिम पक्ष को उच्च न्यायालय में जाना होगा ताकि सर्वे पर रोक कायम रहे। सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक बुधवार शाम 5 बजे तक के लिए ही है।

इससे पहले शीर्ष अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर दिलचस्प बहस हुई। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया कि मस्जिद परिसर में खुदाई जैसी कार्रवाई ना की जाए। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एक ईंट भी हटाई नहीं गई है। ऐसा कोई प्लान भी नहीं है। बिना कोई खुदाई या तोड़फोड़ किए ही सर्वे किया जा सकता है। हालांकि मुस्लिम पक्ष ने हाई कोर्ट के फैसले की दलील दी, जिस में सर्वे पर रोक लगाई गई थी। फिर लंबी चली बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर ही अंतरिम रोक का आदेश दे दिया।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने  सलाह दी कि मस्जिद मैनेजमेंट कमेटी को इस मामले में हाई कोर्ट जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने इस पर मुस्लिम पक्ष से पूछा कि आप हाई कोर्ट क्यों नहीं गए। इस पर मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक कोई सर्वे नहीं हो सकता। इसके बाद भी जिला अदालत ने सर्वे करने की परमिशन दे दी। ऐसे में उस पर रोक लगाने के लिए हमने तुरंत सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अदालत में यूपी सरकार ने बताया कि आधुनिक तकनीक से परीक्षण किया जा रहा है और बिना किसी खुदाई के ही सर्वे हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811