Let’s travel together.

अभिषेक मल्हान को मेकर्स का सपोर्ट मिलने पर भड़कीं बेबिका लगाए गंभीर आरोप

125

 बिग बाॅस के घर में चल रहे विवाद, दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बाॅस ओटीटी के दूसरे सीजन में आए दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क में घरवालों को आपस में लड़ाई करते देखा गया है, जिसमें एल्विश यादव को तानाशाह बनाया गया और टास्क सफल होने पर उन्हें कप्तानी दी गई। इसी बीच बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान के बीच तीखी बहस होती है, जिसमें बेबिका बिग बॉस मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाती हैं। अक्सर बेबिका और अभिषेक के बीच अनबन होती रहती है।

अभिषेक और बेबिका की बहस

लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक और बेबिका किचन में बात कर रहे थे और एल्विश जानना चाहते थे कि क्या मामला है। अभिषेक ने एल्विश को बताया कि ये एक शरारत थी, जबकि बेबिका ने उनसे कहा कि उन्हें बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जिस पर अभिषेक कहते हैं कि वह उन पर चिल्लाए नहीं और उन्हें चुप रहने के लिए कहा। इस पर बेबिका कहती हैं बिग बॉस हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं, मेरे नाम के साथ छेड़छाड़ की जाती है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं होता, मैं ही बदनाम होने वाली अकेली हूं, उसकी हर हरकत पर पर्दा डाला जाता है।

नई कैप्टन बनीं पूजा भट्ट

बाद में देखा जाता है कि पूजा भट्ट घर की नई कैप्टन बन जाती हैं। दरअसल, जिसका भी नाम कैप्टन की रेस में शामिल था, उन्हें परफॉर्म करना था, जिसमें एक-एक बॉक्स में उन कंटेस्टेंट्स के नाम के साथ गार्डन एरिया में रखे गए थे। उन्हें बीबी साइन पर मिट्टी से डिजाइन बनाना था। जिसके भी बाॅक्स पर ये साइन विजिबल होगा और मिट्टी ज्यादा होगी, वो ये टास्क जीतेगा। इस टास्क में पूजा भट्ट जीत हासिल करती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811