अनुराग शर्मा सीहोर
शुक्रवार इछावर क्षेत्र में अति बारिश हुई है। जिसके कारण कई गावों में पानी भरा गया है और ग्राम से नगर की ओर आने वाले सडक़ मार्ग से सडक़ संपर्क भी बाधित हो गया है। लगभग 45 गांव का संपर्क जिले से टूट गया है। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने बारिश के कारण गांव की निचली बस्ती में रहने वाले लोगों के मध्य पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन तत्काल लोगों को राहत देने की मांग की है।
इस संबंध में शुक्रवार को ही पूर्व विधायक श्री पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवान पटेल सहित अन्य ने ग्रामीण क्षेत्रों से लौटने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी को शुक्रवार को हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि प्रदान कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सावन मास के दौरान सीहोर जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी था। कई दिनों से रुक-रुक कर सावन की झड़ी लगी हुई थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह तेज आंधी के साथ सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण क्षेत्र का सडक़ संपर्क कई गांवों से टूट गया है। बताया गया है कि हालिया, खेड़ी, धामंदा सहित इछावर के कई गांवों में सुबह से ही भारी बारिश हुई है। लगभग 45 गांव ऐसे हैं, जिनका सडक़ संपर्क इछावर नगर और सीहोर नगर से टूट गया है। आने-जाने के रास्ते पर नदी नालों के पुल के ऊपर पानी बह रहा है जबकि कम समय में हुई ज्यादा बारिश के कारण गांव के अनेक घरों में भी बारिश का पानी भरा गया है। शुक्रवार को ज्ञापन देने के दौरान राजेंद्र दरबार सेक्टर अध्यक्ष झालकी सादिक मेव कांग्रेस इछावर नगर अध्यक्ष राधेश्याम सेमलिया सुनील कीची विजेंद्र तिवारी मांगीलाल पटेल तिलकराम सिसोदिया नरेंद्र मकरैया महेंद्र पटेल बालकृष्ण सगवालिया सुन्दर लाल पटवा देवी सिंह वर्मा सुभाष मालवीय सुनील कीची कैलाश लक्ष्मी नारायण आदि शामिल थे।