Let’s travel together.

लक्ष्य केंद्रित एकाग्रचित्तता व अथक परिश्रम से सफलता अवश्य प्राप्त होती है :सांसद डॉ केपी यादव

0 59

 

– नई दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा में नवचयनित यादव समाज के 37 युवाओं का हुआ सम्मान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रदक्ष फाउंडेशन के तत्वाधान में यादव समाज के 37 नवचयनित सिविल सेवा परीक्षार्थीगणों के सम्मान समारोह का आयोजन 20 जुलाई 2023 गुरुवार को नई दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट में आयोजित किया गया,कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में श्रीमती अन्नपूर्णा देवी(केंद्रीय शिक्षाराज्य मंत्री भारत सरकार),प्रसिध्द हास्य अभिनेता राजपाल यादव रहे।
कार्यक्रम में मुख्य सूत्रधार की भूमिका डॉ कृष्णपाल सिंह यादव (सांसद, गुना, लोकसभा) द्वारा निभाई गई।

स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सांसद डॉ के पी यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया तथा कहा कि प्रतिवर्ष प्रदक्ष फाउंडेशन के तत्वाधान में समाज की प्रतिभावान व विलक्षण प्रतिभाओं को सम्मानित करते हैं। सांसद यादव ने कहा कि यह परीक्षा सर्वोच्च लोकसेवक का चयन करने वाली परीक्षा है जिसमें सफल होने के लिए विलक्षण प्रतिभा,लक्ष्य केंद्रित एकाग्रताचित्तता तथा अथक परिश्रम की आवश्यकता होती है।
उक्त कार्यक्रम में शिवपुरी के नवचयनित आईएएस श्री शुभम कुमार यादव का भी सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकृपाल यादव (लोकसभा सांसद एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री)
रामगोपाल यादव,(सांसद, राज्यसभा),
श्याम सिंह यादव(सांसद, लोकसभा, जौनपुर),
श्रीमती संगीता यादव (सांसद राज्यसभा उप्र),
बी.एम. राव यादव, बी.लिंगाह यादव (सांसद राज्यसभा),लक्ष्मीनारायण यादव (पूर्व सांसद, सागर) सहित अनेक IAS, IPS, IRS अधिकारीयों के साथ साथ यादव समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811