भोपाल।बाल भारती पब्लिक स्कूल ,निशातपुरा में विद्यालय के विभिन्न सम्मानित पदों के लिए नए कैबिनेट मंत्रियों का चयन किया गया। विद्यालय के लिए हेड ब्वॉय के रूप में सूर्यांश सेन एवं हेड गर्ल के रूप में सौम्या सिंह को चयनित किया गया ।
विद्यालय को प्रगति की ओर ले जाने हेतु मशाल नवनिर्वाचित विद्यार्थियों के हाथ में देकर उन्हें विद्यालय की प्रगति और विकास का उत्तरदायित्व सौंपा गया ।
चारों सदन ने अपने अपने सदन से विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों का चयन किया अंत में प्रधानाचार्य श्री कुलदीप सिंह ने नवनिर्मित सदस्यों को शपथ दिलाई और उन्हे विद्यालय की प्रगति में अपना भरपूर योगदान देने हेतु प्रेरित किया । अंत में शैक्षणिक कोडिनेटर श्रीमती मृदुलता चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।