Let’s travel together.

पूरी हुई मैं अटल हूं की शूटिंग पंकज त्रिपाठी ने वीडियो शेयर कर लिखा खास कैप्शन

77

बॉलीवुड के शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म और उनके किरदार अक्सर लोगों के दिलों में बस जाते हैं। अपने दो दशक के फिल्मी करियर में पंकज त्रिपाठी ने कई किरदार निभाए हैं। वहीं अब वे अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी दी है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ समेत कई लोकेशन पर 45 दिनों तक चली है। फिल्म की टीम ने हाल ही में मुंबई में रैप-अप किया।

पूरी हुई मैं अटल हूं की शूटिंग

बता दें कि ‘मैं अटल हूं’ फिल्म दिवंगत पीएम ‘अटल बिहारी वाजपेयी’ की बायोपिक है। इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने का एलान करते हुए पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ शॉट्स दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा ‘यह अटल सफर हमेशा के लिए यादगार रहेगा। श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महानुभाव व्यक्तित्व के पहलू को बड़े पर्दे पर साकार करने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं। मैं अटल हूं की शूटिंग पूरी हुई।’

लीड रोल में होंगे पंकज त्रिपाठी

जब फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की गई थी तो पंकज त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। ये फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी 25 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म की कहानी में अटल बिहारी के बचपन से लेकर तीन बार प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली कर रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |     शिवपुरी से बाल विवाह के खिलाफ महाजंग का आगाज: विधायक देवेंद्र जैन ने रथ को दिखाई हरी झंडी     |     होटल या पब्लिक चेंजिंग रूम का शीशा असली है या स्पाई कैमरा?अपनी प्राइवेसी को लेकर रहें सतर्क     |     सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811