Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जिला क्षय केंद्र ने निकाली जनजागरूकता रैली

0 341

नियमित एवं पूर्ण उपचार से ठीक होती है टी बी, इलाज के दौरान निक्षय पोषण योजना का मिलता है लाभ: डॉ गौरव जैन

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह।जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा टी बी हारेगा देश जीतेगा कार्यक्रम में पूर्ण संकल्प संयुक्त प्रयास 24 फरवरी से 24 मार्च तक आयोजित किए जा रहे है। गुरुवार को जिला क्षय केन्द्र से क्षय उन्नमूलन हेतु जनजागरण रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ डॉ.एस. त्रिवेद्धी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.एम तिमोरी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं डॉ० गौरव जैन जिला क्षय अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया, जिसमें एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं आशा कार्यकत्ताओं सहित क्षय उन्नमूलन कार्यक्रम के समस्त स्टॉफ की उपस्थिति रही।
रैली जिला चिकित्सालय से घण्टाघर चौक,बस स्टेण्ड चौराहा होते हुए जिला चिकित्सालय में पहुंची। इसके उपरांत जिला क्षय केन्द्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नर्सिंग कॉलेज डीन नारायण स्वामी एम., डी.सी.एम. जिला क्षय अधिकारी डॉ. गौरव जैन, ऋषि राज, बी.एम. दुबे. केआर पाण्डेय एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों / आशाकार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र भी दिये गये है। टी.बी. चैंपियन के द्वारा अपने अनुभव भी बताये गये।


जिला क्षय अधिकारी डॉ. गौरव जैन द्वारा बताया गया कि टीबी एक फैलने वाली बीमारी है,जो कि एक टीबी से संक्रमित व्यक्ति द्वारा खांसते एवं छींकते समय दूसरे स्वस्थ्य व्यक्ति में फैल जाती है। यदि व्यक्ति अपना नियमित एवं पूर्ण उपचार लेता है, तो यह बीमारी ठीक हो जाती है। और यदि टीबी का मरीज नियमित एवं पूर्ण उपचार नही लेता है, तो यह बीमारी गम्भीर रूप धारण कर लेती है। यह भी बताया कि यदि दो सप्ताह से अधिक खांसी, भूख न लगना, वजन कम होना, शाम के समय हल्का बुखार आना, सीने में दर्द होना, रात में पसीना आना, लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जा कर जाँच करवायें, इन्होने बताया कि टीबी की जाँच एवं उपचार पूर्णतः निःशुल्क है। यदि किसी मरीज का टीवी का ईलाज प्रारंभ होता है तो ईलाज के दौरान निक्षय पोषण आहार योजना के अन्तर्गत प्रति माह 500/- रूपये हितग्राही के सीधे बैंक खाते में दिये जाते है। इस अवसर पर सभी को क्षय रोग निदान हेतु शपथ भी दिलाई गयी है, कि हमें अपने शहर एवं देश को वर्ष 2025 के पूर्व क्षय मुक्त बनाना है, एवं समाज में क्षय रोग से संबंधित जो भ्रांतियां फैली है, उनको समाप्त करना है, तथा समाज को क्षय रोग के प्रति जागरूक करना है।
अक्षय प्लस एनजीओं के कमलेश साहू के द्वारा बताया गया कि क्षय रोगी जिनका इलाज चल रहा है, वह अपने परिवार के अन्य लोगो में यह बीमारी न फैला सके इसके लिये सरकार द्वारा टी.पी.टी. प्रदाय की जाती है। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज डीन नारायण स्वामी एम. द्वारा बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति में क्षय रोग से संबंधित लक्षण पाये जाते है, तो वह अपनी जाँच कराये एवं पूर्ण उपचार ले ताकि हम अपने देश को क्षय रोग मुक्त बनाने में सफल हो। कार्यक्रम का संचालन बी.एम. दुबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय केन्द्र, दीपक फाउडेशन, जीएलआरए के समस्त स्टॉफ की उपस्थिति रही।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811