Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कर्मियों को दिया समर्थन

0 530

राज्य उपाध्यक्ष ने सिवनी में हड़ताल स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन

आंगनवाडी कर्मियों को डराना-धमकाना बंद करें सरकार

तारकेश्वर शर्मा

सिवनी। कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने सात दिन से हड़ताल पर बैठी सिवनी की आंगनबाड़ी कर्मियों को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार इन्हें नोटिस देकर डराने धमकाने की वजाय उनकी जायज मांगों का बातचीत के जरिए तत्काल निराकरण करे, इस दौरान संगठन के सिवनी जिला अध्यक्ष नितिन शुक्ला भी हड़ताल स्थल पर उपस्थित रहे। आंगनबाडी यूनियन की राज्य अध्यक्ष रामेश्वरी मेश्राम, सिवनी जिला अध्यक्ष मोहिनी सनोडिया, उपाध्यक्ष पार्वती डेहरिया, रामपुरी उईके, शमीमा कुरैशी ने हड़ताल को समर्थन करने छिंदवाड़ा से सिवनी पहुंचे वासुदेव शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।


हडताल का समर्थन करते हुए शर्मा ने कहा कि बुलंद नारी आवाज नारी शक्ति आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका संगठन की राज्य अध्यक्ष रामेश्वरी मेश्राम के आव्हान पर प्रदेश भर में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के प्रति सरकार का रवैया शत्रुतापूर्ण है, वह दमनात्मक कार्रवाईयों के जरिए हड़ताल को कुचलना चाहती है लेकिन आंगनबाडी कर्मियों की अटूट एकता, बुलंद हौंसले सरकार और अधिकारियों के सभी मंसूबों को बेनकाव करते हुए जीत हासिल करेंगी। शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं संविधान में मिले बोलने, अपनी बात कहने के अधिकारों का उपयोग करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही हैं, इसलिए इनकी हड़ताल का सभी को समर्थन करना चाहिए।
हड़ताली आंगनबाडी कर्मियों से संवाद करते हुए वासुदेव शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि अंग्रेजों ने उस समय लोगों को डराकर रखा था, जिस कारण लोग अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मों को सहते रहे लेकिन बापू ने आकर पहले लोगों का डर निकाला और जब डर निकल गया, लोगों ने डरना छोड दिया तो नतीजा यह हुआ कि अंग्रेज लोगों से डरने लगे और भारत छोडकर भाग गए, यह काम किसी और ने नहीं हमारे आपके पुरखों ने किया था, बापू ने तो रास्ता बताया जिस पर चले और जीत गए। आज पुन: सरकारें वही काम कर रही हैं जो अंग्रेजी सरकारें करती थीं, डराने का। आप लोगों को नोटिस देकर डराया जा रहा, नौकरी से निकालने का डर दिखाया जा रहा है, लेकिन आपको डरना नहीं है, इसी तरह एकता के साथ डटे रहना है और अंत में जीत आपकी ही होगी।
शर्मा ने आगे कहा कि शिवराज सरकार आपके लिए पोषण मटका योजना लेकर आई है, वह आपके हाथ में कचौरा पकड़ाकर भीख मांगने को मजबूर कर रही हैं, कितने शर्म की बात है कि हमारी बहनें घर घर जाकर राशन मांगेंगी फिर उसे पकाकर केंद्र के बच्चों को खिलाएंगी, यदि आंगनबाडी कर्मी मांगकर पोषण आहार खिलाएंगी तब मामा को क्या मजीरा बजाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया है। आप लोगों को असंवेदनशील, अमानवीय शिवराज सरकार के इरादों को समझना होगा। केंद्रों को गोद देकर आंगनबाडी केंद्रों की निजता को समाप्त करने के षडयंत्र किए जा रहे हैं, कोई भी लफंगा आंगनबाडी केंद्र को गेद लेकर आंगनबाडी कर्मियों से मनमानी करेगा इसलिए मुख्यमंत्री को पोषण मटका, आंगनबाडी गोद देने जैसे निर्णय तत्काल वापस लेने चाहिए। शर्मा ने आंगनबाडी कर्मियों को भरोसा दिलाया कि कामगार कर्मचारी कांग्रेस शिवराज सरकार के इन अमानवीय फैसलों के खिलाफ लोगों के बीच अभियान चलाकर सरकार के क्रूर इरादों को बेनकाब करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811