Let’s travel together.

नेशनल हाइवे 49 में जोरपाली के पास पिकअप के पलटने से दर्जन भर लोग घायल

105

रायगढ़। नियमों के विपरीत पिकअप वाहन में सफर करना ग्रामीणों के जान ओर आफत बन गया। जिसमें तेज रफ्तार पिकअप रायगढ़ बिलासपुर उड़ीसा को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 49 में जिला पाली चौक पर अत्यधिक रफ्तार होने के चलते बेकाबू होकर पलट गई जिसमें सवार 20 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पिकअप वाहन में 35 से अधिक लोग सवार थे

मिली जानकारी के मुताबिक तारापुर रहवासी बेदराम अपने किसी किस रिश्ता की मृत्यु के होने के बाद 10 क्रम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमनार के बजरमुडा गांव पिकअप वाहन से जा रहे थे। पिकअप वाहन में करीब 35 से अधिक लोग सवार थे जिसमें महिला पुरुष बच्चे भी शामिल थे यह लोग वेदराम के रिश्तेदार व उसके आसपास के गांव में रहने वाले चित परिचित लोग थे। घायलों के बताए अनुसार सुबह करीब 9 से 10 बजे के आसपास अपने ग्रह ग्राम तारापुर से पिकअप पर सवार होकर तमनार बजरमुडा के लिए निकले हुए थे।

सभी रिश्तदार आपस में हंसी ठिठोली करते हुए गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी अपने ग्राम से कुछ दूर में मौजूद रायगढ़ बिलासपुर नेशनल हाईवे जोरापाली चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर मोड़ पर पलट गई बताया जा रहा है कि चालक वाहन को तय सीमा रफ्तार से अधिक गति पर चलाने से वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया । वही वाहन में सवार लोग हिचकोले खाने से गाड़ी का बैलेंस और बिगड़ गया। जिस पर चालक पिकअप पर से नियंत्रण नहीं रख पाया और बेकाबू पिकअप बीच सड़क पर पलट गई । वहीं चौक पर मौजूद दुकानदारों ने किसी तरह डायल 112 तथा कोतरारोड पुलिस को सूचित किए और घटना की जानकारी दिए।इसके अलावा वे राहत बचाव में भी जुड़ गए । तत्पश्चात जब पुलिस टीम आई तो वे उनकी मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजें।बहरहाल दुर्घटना के बाद पुलिस ने वाहन चालक पर अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ली है।

ये है घायल

फुल कुंवर सिदार, तारापुर, 35 वर्ष चैतराम सिदार,मुड़पार 45 वर्ष ललित ,26 वर्ष ,हरिलाल ,40 वर्ष रामो, तारापुर ,65 वर्ष बेदराम, तारापुर ,52 वर्ष,सीताराम तारापुर,22,वर्ष,इंद्र कुमार ,तारापुर,30 वर्ष ,संतराम,तारापुर,52,वर्ष 39 वर्ष, चैनल तारापुर उम्र 54 श्यामलाल सिदार, अशोक सिदार, सुरेंद्र सिदार, तीज कुमारी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |     देश के विकासशील राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे आगे है – उप मुख्यमंत्री      |     रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से एनएबीएच टीम संतुष्ट     |     उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में 2 नवीन गौ शेड का किया लोकार्पण, पहुंच मार्ग का भूमि पूजन     |     उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811