Let’s travel together.

हितानंद शर्मा होंगे भाजपा संगठन महामंत्री

0 483

भोपाल।मध्य प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को बनाया गया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने तत्सम्बन्धी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी किया है।श्री शर्मा सुहास भगत की जगह लेंगे। भगत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापस बुला लिया गया है। उनको मध्यक्षेत्र का बौद्धिक प्रभारी बनाया गया है।


भाजपा में सह संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे हितानंद शर्मा को संगठन का महामंत्री बनाया गया है। शर्मा को मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद उप चुनाव से पहले भाजपा का सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले हितानंद शर्मा विद्या भारती का काम देख रहे थे। शर्मा लंबे समय से आरएसएस में प्रचारक का काम कर रहे थे। सुहास भगत की वापसी के बाद हितानंद के संगठन महामंत्री बनाने की चर्चा थी, लेकिन अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा ने उत्तरप्रदेश चुनाव के बाद संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। इसे आगामी चुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811