Let’s travel together.

कर्मचारियों को 35 वर्ष की सेवा पर मिलेगा चतुर्थ वेतनमान, केंद्र के समान 42% डीए होगा जनवरी से लागू – मुख्यमंत्री

0 904

भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कर्मचारी जगत की वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए 35 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर चतुर्थ श्रेणी वेतनमान देने की घोषणा की है, उल्लेखनीय है कि जिन संवर्गो को समयमान योजना लागू है, उन्हें 35 वर्ष की सेवा पर चौथा समयमान वेतनमान लागू किया जाएगा जिसका अर्थ है कि प्रदेश में जिन संवर्गो को क्रमोन्नत योजना लागू है, उन्हें क्रमोन्नत वेतनमान के रूप में यह लाभ प्राप्त होगा, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार उल्लेखित चतुर्थ वेतनमान 1 जुलाई 2023 या उसके बाद 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों होगा देय होगा|

जनवरी से देय डीए एरियर का भुगतान होगा तीन समान किस्तों में-

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जनवरी 2023 माह लागू होगा जिसने जुलाई से नगद भुगतान होगा, वही जनवरी से जून 2023 तक के महंगाई भत्ते का एरियर्स 3 समान किस्तों में दिया जायेगा| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात का भी उल्लेख किया कि छठवें वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को इसका अनुपातिक लाभ दिया जाएगा|
समग्र शिक्षक संघ ने किया निर्णय का स्वागत
उल्लिखित निर्णय का स्वागत करते हुए समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र दुबे, प्रदेश संरक्षक मुरारीलाल सोनी, प्रदेश महामंत्री जेपी शुक्ला तथा संजय तिवारी ने कहा है कि चतुर्थ वेतनमान की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी, सरकार ने निर्णय लिया इसका हम स्वागत करते हैं, वित्त विभाग में ग्रेड पे विसंगति, अवकाश नकदीकरण, कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा जैसे अन्य मामले भी विचाराधीन है, यदि चुनाव के पूर्व सरकार बाकी मुद्दों पर भी निर्णय करती है.. तो यह एक ऐतिहासिक कदम होगा|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811