Let’s travel together.

पति बोला हो गई थी भूल, अब किए पर पछतावा है, पत्नी ने भी भुला दिए गिले-शिकवे

0 123

– परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में 2 दम्पत्तियों में हुआ राजीनामा

शिवलाल यादव

रायसेन। गुस्से में आकर एक युवक ने अपने ससुर के साथ बदसलूकी कर दी।इतना ही नहीं उसने ससुर को मारने हाथ भी उठा दिया। उसकी यही बेहूदा हरकत की वजह से उसके दाम्पत्य रिश्ते में खटास बढ़ गई थी। पिता के इस अपमान से आहत पत्नी उसे छोड़कर मायके जाकर रहने लगी। हालांकि बाद में युवक को अपनी गलती अहसास भी हुआ। विवाद का यह मामला जब परिवार परामर्श केंद्र रायसेन में आया तो युवक ने स्वीकार किया कि उससे भूलवश गलती हुई थी।जिसका उसे पछतावा है।आइंदा ऐसा कभी नहीं होगा।पत्नी ने भी उसे माफ कर दिया। एक बार फिर दोनों साथ रहने को राजी हो गए।


मामला रायसेन निवासी एक युवक का है, जिसकी शादी भोपाल निवासी युवती से हुई थी। शादी के दो-ढाई साल सब ठीक रहा।लेकिन एक बार जब युवक का ससुर अपनी बेटी को लिवाने आया तो युवक को यह बात नागवार गुजरी। वह पत्नी को मायके भेजने के पक्ष में नही था। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और दामाद ने ससुर पर हाथ उठा दिया। इस तरह पिता के अपमान से बेटी काफी आहत हुई और पति को छोड़कर मायके जाकर रहने लगी। जब यह प्रकरण परिवार परामर्श केंद्र में आया तो पत्नी ने बताया कि पति मायके जाने और माता पिता से बात करने में आपत्ति करता है। उसने पिता के अपमान की बात भी कही। युवक ने माना कि उससे गलती हो गई थी। लेकिन आइंदा ऐसा कभी नहीं होगा। पति के वचन देने पर पत्नी ने भी गिले शिकवे भुला दिए और पति के साथ रहने को राजी हो गई। परिवार परामर्श केंद्र रायसेन ने दोनों को खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देकर विदा किया।
एक अन्य प्रकरण में युवक ने आवेदन दिया था कि उसकी मौसी सास उसकी पत्नी को नहीं आने दे रही है। वह कई बार लिवाने गया लेकिन ससुराल वालों ने बोल दिया कि वह मौसी के यहाँ गई है, और मौसी उसे भेजने से मना कर देती है। पति -पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर समझाया गया तो दोनों साथ रहने को राजी हो गए। हालांकि पत्नी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मौसी उसे ससुराल क्यों नहीं जाने दे रही थी।लेकिन उसने बताया कि वह पति के साथ जाना चाहती है। बैठक में कुल 8 प्रकरण रखे गए थे, जिसमे से 4 प्रकरणों को सुनवाई के बाद निपटाया गया। 2 प्रकरणों में राजीनामा हुआ व 2 प्रकरणों में पक्षकारों को न्यायालय में जाने की सलाह देकर प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए। 4 प्रकरणों में पक्षकारों के अनुपस्थित रहने पर आगामी तारीख दी गई। परामर्श केंद्र की बैठक में एसडीओपी अदिति भावसार, अध्यक्ष कैलाश श्रीवास्तव, सलाहकार अशोक गुप्ता, चेतन राय, अनीता राजपूत, एएसआई अनिल वर्मा, आरक्षक लोकेंद्र मोर्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि एसपी विकाश कुमार शहवाल के मार्गदर्शन में हर मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय रायसेन में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की जाती है।जिसके माध्यम से परिवारिक विवादों को आपसी सहमति के सुलझाने का प्रयास किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811