शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पिछोर और कोलारस में जाटव समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में आपके पास प्रवासी पक्षी आने शुरू हो जाएंगे और ऐसे-ऐसे पक्षी आएंगे जिन्हें आपने पिछले पांच साल में कभी नहीं देखा होगा, तमाम योजनाओं के पिटारे खोलकर दिखाएंगे कि हम आपको यह देंगे, हम आपको वह देंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि इन्होंने वादे कर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दिया। उल्टा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1500 रुपये महीना भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने अपनी तिजोरी में बंद करके रख लिया था। सांसद ज्येातिरादित्य सिंधिया ने उनका साथ छोड़कर वापस कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को लेकर कहा कि जिंदगी में राजनीतिक दल में लोग आएंगे और जाएंगे। यह पहली बार नहीं हुआ है। मैं किसी को हथकड़ी लगाकर नहीं रख सकता हूं। जिंदगी में सिंधिया परिवार किसी व्यक्ति के विरूद्ध दुर्भावना नहीं रखता है और न ही कूटनीति रखता है। उन्होंने कहा कि आप स्वेच्छा से हमारे साथ जुड़े और अब स्वेच्छा से आपको किसी और के साथ जुड़ना है तो हम आपको शुभकामनाएं ही दे सकते हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.