Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मसाला खेती को अपनाकर लाभ का धंधा बनाए किसान- प्रहलाद भारती

0 674

– मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने किसानों से की अपील

– कृषि विज्ञान केंद्र पर हुआ कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेती को लाभ का धंधा बनाने का संकल्प लिया है। सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण हेतु हमें आत्मनिर्भर बनना होगा। कृषक खेती में वैज्ञानिक तकनीक से, जैविक खेती से एवं मसाले की फसलो का उत्पादन कर अच्छा लाभ कमा सकते है। कृषकों को खेती के अलावा फसल उत्पादन, पशुपालन एवं मत्स्य पालन से भी जुड़ना चाहिए।
यह बात मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी द्वारा ग्राम पिपरसमा में आयोजित सुपारी और मसाला विकास निदेशालय कालीकट (केरल) द्वारा प्रायोजित बागवानी में एकीकृत विकास मिशन के अन्तर्गत मसाला फसलों में तकनीकी हस्तांतरण कृषक प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।
इस कृषक प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में कृषकगण मौजूद रहे।
इस मौके पर मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण का स्थानीय किसानों को लाभ उठाना चाहिए। नई कृषि तकनीक व अन्य जानकारियां ऐसे प्रशिक्षण से प्राप्त होती हैं।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एसपी सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम को डॉ. शैलेंद्र कुशवाह, डॉ. भार्गव , कृषि उपसंचालक यूसी तोमर , उद्यानिकी उपसंचालक एसएस कुशवाह ने भी सम्बोधित किया। प्रशिक्षण में जिले के दो सैकड़ा से अधिक किसान उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811