Let’s travel together.

छायाचित्र प्रदर्शनी शासकीय योजनाओं की जानकारी का अच्छा माध्यम

0 568

भरेंगा में सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी का आयोजन हुआ

सुरेन्द्र जैन रायपुर

जनसंपर्क विभाग द्वारा आज अभनपुर विकासखंड के ग्राम भरेंगा में सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सूचना शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों ने शासकीय योजनाओं की जानकारी ली।

ग्राम भरेंगा की सरपंच श्रीमती गीता साहू ने कहा कि शासकीय योजनाओं की जानकारी छायाचित्र प्रदर्शनी से दिया जा रहा है।जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी लोगों को योजनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर मिलने से नागरिकों को समझने में आसानी होगी। श्री हीरा सिंह, श्री शिव प्रसाद,श्री रमेश कुमार विश्वकर्मा, श्री अक्षय आदि ने कहा कि शासन की योजना के प्रचार-प्रसार के लिए लगाई गई यह प्रदर्शनी सह सूचना शिविर प्रशंसनीय है। इस प्रकार के आयोजनों से लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिलती है।

पंच श्रीमती कल्याणी,श्रीमती धनेश्वरी,ग्रामीण श्री अक्षय,श्री चुम्मन,श्री होरीलाल आदि ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में शासकीय योजनाओं के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की तस्वीरें संजोयी गई है जो बहुत अच्छी लगी। श्री अमर ने कहा कि प्रचार-सामग्री भी बहुत अच्छी है जिनमे सभी विभाग की उपलब्धियों को बताया गया है। उन्हें संबल बहुत पसंद आया। श्रीमति टामिन, श्रीमति केजाबाई, श्रीमति चैतीबाई आदि ने कहा कि इन योजनाआंे की जानकारी लेकर जरूरतमंद व्यक्ति लाभ भी उठा सकते हैं। सूचना शिविर में शासकीय योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। प्रदर्शनी स्थल पर प्रचार-सामग्री जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811