Let’s travel together.

नगरीय क्षेत्र से जुड़ी ग्राम पंचायतों में जुलाई में चलेगा विशेष सफाई अभियान

99

इंदौर। स्वच्छता में अव्वल पायदान पर कायम रहने के लिए इंदौर में तैयारी शुरू हो चुकी हैं। शहर के प्रवेश वाली ग्राम पंचायतों में जुलाई माह में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जन सहयोग से चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान पंचायतों को स्वच्छ रखा जाएगा। सरपंच और सचिव को सुबह फिल्में जाकर इसकी निगरानी करनी होगी। साथ ही जिला अधिकारी भी सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार अव्वल आ रहा इंदौर शहर बहुत साफ है। ग्राम पंचायत में भी जुलाई माह में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। ऐसे में सभी पंचायतों में सफ़ाई रखने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिये हैं। इसके साथ ही शहर के एंट्री पाइंट से लगी हुई पंचायतें को साफ रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया हैं। यहां अभियान चलाकर जनभागीदारी के साथ सफाई और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

विगत दिनों कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने शहरी सीमा से लगी पंचायतों के सरपंच और सचिव की बैठक लेकर जुलाई माह में विशेष सफाई अभियान शुरू करने की बात कही थी। इसमें कैलोद हाला, मांगलिया, रालामंडल, असरावद, मिर्जापुर, राऊ, रंगवासा, बांग, नैनोद, बरोली, दूधिया और देवगुराड़िया ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव शामिल हुए थे।

कलेक्टर का कहना था कि पंचायत ग्रामीणों को सफाई के लिए समझाइश दें फिर आवश्यकतानुसार पेनाल्टी भी लगाए। सरपंच सचिव सुबह फील्ड में निरीक्षण पर रहेंगे, तो बदलाव आएगा ही। नगर निगम और इन पंचायतों का अमला वॉटसएप ग्रुप के जरिये आपस में कोरडिनेट करें। जिला अधिकारियों को भी सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग के लिए तैनात करेंगे।

सड़क किनारे ट्रकों पर होगी कार्रवाई

धार रोड पर पंचायत वाले क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं होने पर कलेक्टर ने नियमित सफाई करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान धार रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण सफाई नहीं होने की बात भी सामने आई। कलेक्टर में इन ट्रकों पर कार्रवाई कर हटाने के लिए कहा, ताकि साफ सफाई का कार्य बिना किसी बाधा के किया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811