Let’s travel together.

चोरी की बाइक सहित आरोपी को सांची पुलिस ने धरदबोचा

0 103

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

वैसे तो इस स्थल से अनेकों बाइक पर बाइक चोरों ने हाथ साफ कर दिया । जिनकी रिपोर्ट तो दर्ज़ है परन्तु बाइक चोरों तक पुलिस पहुंचने में मशक्कत कर रही है इसी कड़ी में सांची के वार्ड नं 6 से तीन महीने पहले चोरी बाइक को आरोपी सहित धरदबोचा तथा प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार तारा चंद अहिरवार निवासी करारिया चौराहा जिला विदिशा की बाइक क्र 40 MT 6573 सांची के वार्ड नं 6 से उस समय चोरी चली गई थी जब वह 31 मार्च 23 को अपनी बहन से मिलने आया था तथा घर के सामने बाइक खड़ी कर दी थी जब वह अपनी बहन से मिलकर वापस लौटने लगा तो उसकी बाइक ग़ायब थी उसने आसपास यहां वहां तलाशी नहीं मिली तब उसने सांची थाना पहुंच कर दिनांक 1 अप्रेल 23 को रिपोर्ट दर्ज कराई । चोरी की घटना रात की बताई जाती है तब पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अप,क्र 67/23 धारा 379 के तहत पंजीकृत कर विवेचना में लिया था तथा बाईक चोर का पता लगाने मुखबिर भी छोड़ रखे थे । मुखबिर की सूचना पर आज पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक बेचने की बात हो रही है तथा वह चोरी की हो सकती है पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर अग्रवाल एकडमी के सपीप घेराबंदी कर विशाल आ, हरिराम मालवीय निवासी राजीव गांधी आवासीय कालोनी विदिशा को अपनी हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस के सामने अपना सारा सच उगल दिया तथा पुलिस ने आरोपी विशाल की निशानदेही पर उसके बताए घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई बाइक को जप्त कर लिया तथा आरोपी सहित बाइक को लेकर पुलिस सांची थाना ले आई तथा सख्ती से पुछताछ में पुलिस ने सांची से वार्ड नं 6 से चोरी गई बाइक को ढूंढ निकाला आरोपी ने बाइक के आगे पीछे की नं प्लेट हटा दी थी । तथा चोरी गई बाइक को तीन महीने बाद आरोपी सहित बाइक अपने कब्जे में ले ली । पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है । इस बाइक को ढूंढने पर अब लोगों को लगने लगा है कि और भी जो बाइक नगर से चोरी जा चुकी है पुलिस उनको भी ढूंढ निकालेगी । पुलिस टीम में अहम भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी अमरसिंह निगम के निर्देशन में एएसआई हरिओम राना प्र,आ, केदारसिंह प्र,आ, सुरेश गोहे आर, शैलेन्द्र सिंह थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811