Let’s travel together.

बाघ गोली लगने से हुआ घायल वन विभाग कर रहा गुमराह,विनोद इरपाचे आदिवासी नेता

0 538

 

रामभरोस विश्वकर्मा,औबेदुल्लागंज रायसेन

ओबैदुल्लागंज वन मंडल की दाहोद रेंज के ग्राम करमई में एक घायल बाघ मृत अवस्था में वन विभाग को मिला इसके पूर्व घायल बाघ 5 दिनों तक यहां घूमता फिरता दिखाई दे रहा था इस संबंध में वन विभाग का कहना है की बाघों के आपसी संघर्ष में यह बाघ बुरी तरह जख्मी हुआ था जिसके कार वह चलने फिरने में असमर्थ हो गया था दूसरे बाघ से अपनी जान बचाने के लिए वह ऊंची पहाड़ी पर एक गुफा में जाकर छुप गया था घायल होने के कारण वह काफी कमजोर हो गया था वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू करने का प्रकार प्रयास किया लेकिन वह इतनी ऊंचाई पर था कि उसे रेस्क्यू कर उपचारित करना संभव नहीं हो पा रहा था।

वही आदिवासी विकास परिषद मध्यप्रदेश के सचिव विनोद इरपाचे का कहना है कि बाघ गोली लगने से घायल हुआ था और उसका शिकार करने का प्रयास किया गया था ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी थी लेकिन वन विभाग ग्रामीणों की बात की अनदेखी करता रहा और बाघ घायल अवस्था में 5 दिनों तक करमई गांव के आसपास भटकता रहा 22 जून को बाघ पहाड़ी से नीचे उतर कर पानी की तलाश में गांव की तरफ आया बुरी तरह घायल होने के कारण वह मर गया इसमें सरासर वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही है वन विभाग ने अभी तक इस संबंध में किसी भी कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही नहीं की साथ ही किसी व्यक्ति की जिम्मेदारी भी इस संबंध में तय नहीं की गई थी यह पूरा मामला लापरवाही का है इस संबंध में पूरी वन रेंज दाहोद पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811