Let’s travel together.

दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग चालक ने कूदकर जान बचाई

114

बड़वानी। जुलवानिया से से करीब आठ किलोमीटर दूर मुंबई आगरा फोरलेन हाईवे पर एक कंपनी का सामान लेकर दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से ट्रक और माल जलकर पूरी तरह राख हो गया।

पुलिस थाना उपनिरीक्षक आरआर चौहान के अनुसार परचून माल लेकर निकले ट्रक क्रमांक एचआर 38 एबी 7826 में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

ड्राइवर साबिर पुत्र जलालुद्दीन ने ट्रक को फोरलेन हाइवे के किनारे पर खड़ा कर ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। डायल 100 पर सूचना देकर अग्निकांड की पुलिस को सूचना दी।

ड्राइवर साबिर के अनुसार सूचना के कुछ देर पश्चात पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन फायर ब्रिगेड काफी देरी से पहुंचा। जिसके चलते ट्रक पूरी तरह जल गया।

तीन घंटे तक एक ओर रूट डायवर्ट कर यातायात सुचारू रखा

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। इस दौरान फोरलेन हाईवे पर यातायात सिर्फ एक ही ओर डाइवर्ट कर सुचारू रखा गया।

जुलवानिया पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। पुलिस के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है तथा चालक परिचालक सुरक्षित निकल गए थे। आगे की जांच जारी है।

फायर फाइटर ड्राइवर यूनुस खान ने बताया कि नगर परिषद राजपुर के आदेश पर 10 मिनट में घटना स्थल पहुंचे। आग तब तक बहुत विकराल रूप ले चुकी थी। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं ठीकरी का अग्नि शमन वाहन भी आ गया था। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811