Let’s travel together.

15 मार्च से इन 4 राशि वालों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा

0 492

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह गोचर या राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। कुछ राशि वालों के लिए राशि परिवर्तन शुभ रहता है और कुछ जातकों के लिए अशुभ रहता है। सूर्य ग्रह 15 मार्च को अपने मित्र की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं।
सूर्य को मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। सूर्य गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है।

वृषभ- आपकी राशि के सूर्य देव 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे इनकम का भाव कहा जाता है। इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। यह समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सूर्य गोचर के प्रभाव के आपके नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य उनके तीसरे भाव यानी प्रयास और शक्ति भाव के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य का गोचर मिथुन राशि के दसवें यानी करियर भाव में होगा। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बनेंगे। कार्यशैली में सुधार आ सकता है। बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे यानी धन भाव के स्वामी हैं। सूर्य का गोचर आपकी राशि के नौवें यानी भाग्य भाव में होगा। इसलिए इस अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में निवेश से भी लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
धनु- धनु राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। सूर्यदेव आपकी राशि के नौवें भाव यानी भाग्य और कर्म स्थान के स्वामी हैं। वहीं सूर्य का गोचर आपकी राशि के चौथे यानी माता, सुख व संपत्ति भाव में होगा। इस दौरान आपको व्यापार में विशेष धन लाभ के योग बनेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। इस अवधि में आप कोई वाहन खरीद सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811