Let’s travel together.

भोपाल से शुरू होंगी दो नई वन्दे भारत ट्रेनें प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों की तैयारियां देखीं

0 71

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 जून की यात्रा और उनके कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री चौहान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे वहां उन्होंने प्रधानमंत्री के पार्टी कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के रोड शो मार्ग के सुरक्षा इंतजामों के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रोड शो के दौरान नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।


मुख्यमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान रेलवे यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 27 जून को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर नागरिकों को संबोधित भी करेंगे। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री, सांसद, संगठन महामंत्री, पूर्व महापौ, जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811