Let’s travel together.
nagar parisad bareli

हबीबगंज थाने की चार्ली को कार ने मारी टक्कर चालक नशे में था धूत

23

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज पुलिस की रात्री गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मियों को एक कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस पुलिस का दो पहिया वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। घटना के बाद कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लेकर आए , जहां उसकी मेडिकल जांच कराई तो वह नशे में धूत होकर वाहन चला रहा था। पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर उस पर एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय हिरन भलावी हबीबगंज थाने में आरक्षक के पद पर तैनात है। वह 23 जून की रात सुबह दस बजे से रात दस बजे तक चाली डृयूटी पर था। उसके साथ आरक्षक रामकुमार यादव था, दोनों बीट भ्रमण पर थे। इस दौरान वह बाइक से 12 नंबर स्टाप की तरफ से जा रहे थे, उसी समय डा भीम राव अम्बेड़कर प्रतिमा के पास से एक कार तेजी से आ रही थी, उसने पीछे बाइक सवार पुलिस को टक्क्र मार दी थी है। इससे बाइक सवार पुलिस कर्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गए इसमें। पुलिस का शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें करीब काफी नुकसान हो गया है। आरोपित कार चालक रवि भलराय को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जहां उसका ब्रीथ एनालाइजर से चैक करने पर इससे शराब पीने की पुष्टि हुई दोनों आरक्षकों को चाेट भी लगी है।

कार को जप्त किया

पुलिस ने मोटरव्हीकल एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज ली है। उसके अलावा उसके अलावा कार को पुलिस ने जप्त कर लिया है। उसका आरटीओ में रजिस्ट्रेशन नंबर से पहचान की जा रही है। आरोपित के पास लाइसेंस भी नहीं था। उसके कारण उसकी धाराओं में इजाफा किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811