भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लेने जा रही है। विधानसभा में पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। उधर अनुशासन समिती की बैठक में कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए 79 भितरघातियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
इस बैठक में 79 नेताओं के निष्कासन पर पार्टी ने मुहर लगाई है। 10 के बाद एक बार फिर अनुशासन समिति की बैठक होगी। इस दौरान गम्भीर शिकायतों की जांच होगी। जांच के बाद कुछ और नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में कांग्रेस नेताओं और प्रत्याशियों ने बागियों की शिकायत की थी। जिसके बाद एक्शन लिया गया था।
MP Congress Big Action: इस मामले में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। वर्मा ने बताया कि लगभग डेढ़ सौ शिकायतें आई थी, जिसमें से 79 लोगों को बाहर किया गया है। इसके अलावा बाकी लोगों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इन लोगों को 10 दिन बाद उनके जवाब आने पर कार्यवाही की जाएगी।

