Let’s travel together.

चंगाई और मतांतरण का मामला पहुंचा राज्य महिला आयोग के पास

91

जशपुरनगर। बीते 6 जून को शहर के समीप बालाछापर मे मतांतरण और चंगाई सभा के आयोजन को लेकर हुए हँगामा का मामला अब राज्य महिला आयोग के पास पहुंच गया है। गुरुवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक के सामने उपस्थित हो कर मामले मे गिरफ्तार की गईं नन विभा केरकेट्ट, माँ हीरा बाई, दिनेश राम आवेदन दिया। इस आवेदन मे प्रार्थियों ने 6 जून की घटना का उल्लेख करते हुए बताया है कि घटना की रात को हीरामुनी के घर मे मिस्सा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। प्रार्थना सभा के अंतिम चरण मे भाजपा और हिन्दू संगठनों के लोग प्रार्थना स्थल पहुँचे और चंगाई सभा कर मतांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हँगामा मचाना शुरु कर दिया।

इस दौरान नन विभा सहित प्रार्थना स्थल पर मौजूद लोगो को जबरन रोके रखा और अनर्गल पूछताछ करते रहे। आवेदन मे प्रार्थियों ने प्रार्थना सभा मे हँगामा मचाने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.महिला आयोग ने आवेदन को एसपी को अग्रेषित कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले मे कोतवाली पुलिस ने नन विभा केरकेट्टा सहित 5 आरोपितो के खिलाफ धारा 295 ए और 153 ए के अंतर्गत एफ़ाइआर दर्ज कर गिरफ्तार किया था। बाद मे सभी आरोपितो को न्यायालय से जमानत मिल गईं थी. इस मामले मे पुलीसिया कार्रवाई और हंगामा मचाने वालो के खिलॉफ कार्रवाई की मांग को लेकर ईसाईं आदिवासी महासभा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811