Let’s travel together.

आंध्र प्रदेश में भीषण टक्कर के बाद आग का गोला बने बस और ट्रक, जिंदा जल गए 6 लोग

0 76

आंध्र प्रदेश में 13 मई को चौथे चरण का मतदान पूरा हुआ. हैदराबाद से मतदान कर लोग बस से वापस आ रहे थे. रास्ते में आते हुए बस हादसे का शिकार हो गई. हादसा पालनाडू जिले के चिलकलुरिपेट मंडल इलाके में इवुरीवारीपालेम गांव के पास घटित हुआ. इस बस में ड्राइवर को लेकर 42 लोग सवार थे. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 लोग बुरी तरह घायल हो गए.

हैदराबाद से आती हुई बस की टक्कर ट्रक से हुई थी, जिसके कारण दोनों में आग लग गई. टक्कर के तुरंत बाद बस और ट्रक में आग लगने से बस में सवार कुछ यात्री तो तुरंत बाहर निकल गए लेकिन उनमें से 6 लोग मौके पर जिंदा जल गए, जिसमें ड्राइवर और एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है. घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों को चिलकलुरिपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

गांव में जाकर मतदान करने के लिए गए थे सभी

चिलकलुरिपेट पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोगों ने मतदान करने के लिए किराए पर बस का इंतजाम किया था. सभी लोग एक ही बस से साथ जाकर आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के चिनागंजाम और दूसरे गांव में मतदान करने गए थे. वापस आते समय यह भीषण सड़क हादसा घटित हो गया. इस बस में ड्राइवर समेत कुल 42 लोग सवार थे.

यह हादसा देर रात करीब 1.30 बजे के आस-पास घटित हुई. हादसे की रात सभी बस से वापस आ रहे थे. बस अपने स्पीड से ड्राइवर सही चला रहा था, लेकिन बस को पीछे से तेज रफ्तार आती ट्रक ने टक्कर मार दी. बस और ट्रक दोनों में टक्कर लगने से दोनों में आग लग गई. आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. बस में बैठे लोगों की चीख पुकार सुनाई देने लगी. बस में बैठे सभी लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. इस भीषण दुर्घटना के बाद 6 लोगों आग से बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 29 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811