Let’s travel together.

हेडगेवार कालोनी में नाली निर्माण के नाम पर खुदाई कर छोड़ी

0 546

गंदगी से भरी पड़ी नालियां प्रशासन बेखबर
साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है यहां विकास के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं इस निर्माण के माध्यम से सड़क नालियों का निर्माण किया जा रहा है परन्तु नालियों के नाम पर घरों के सामने खुदाई कर छोड़ दी जाती है जिससे समस्या हल होने की जगह लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है प्रशासन बेखबर बना तमाशबीन होकर रह गया है ।
जानकारी के अनुसार नगर की ऐतिहासिकता को देखते हुए यहां सड़कों नालियों के निर्माण के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं तब लोगों को इस बंध गई कि अब नगर का कायाकल्प बदल जायेगा परन्तु इस नगर की सबसे अधिक आय उगलने वाली हेडगेवार कालोनी के रहवासी तब समस्या से जूझ रहे हैं जब सड़क नालियों के नाम पर पहले से निर्मित सीसी रोड़ों की खुदाई कर नाली निर्माण के नाम पर घरों के सामने खुदाई कर छोड़ दी जाती है जिससे लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया है लोगों को खुदाई कर छोड़ देने से परेशानी से जूझने पर मजबूर होना पड़ रहा है ऐसा भी नहीं है कि इस सब कारनामे से नप अनजान हो बावजूद इसके निरंकुश प्रशासन समस्या हल करने का नाम नहीं ले पा रहा है नालियों में गंदगी भरी पड़ी रहने से न केवल मच्छरों की तादाद बढ़ रही है बल्कि बदबू भी फ़ैल रही है दूसरी ओर नप द्वारा स्वयं का पंप हाउस निर्मित किया जा रहा है परन्तु अधूरे पड़े निर्माण से लोगों ने इस निर्माणाधीन पंप हाउस को मूत्रालय का अड्डा बना डाला परन्तु कालोनी वासियों की इस समस्या से नगर परिषद प्रशासन बेखबर बना हुआ है यहां तक कि निर्माण करने वाले भी अपना बेकार मटेरियल नालियों में डालने से नहीं कतराते हैं जिससे नालियां समतल होकर सड़कों पर पानी बहने लगता है हालांकि रहवासियों ने अनेक बार प्रशासन को चेताया परन्तु प्रशासन सुध लेने की जहमत नहीं उठा सका । कालोनी वासियों ने बताया कि नप प्रशासन शीघ्र समस्या का समाधान नहीं करता तो कलेक्टर को वस्तुस्थिति से अवगत करा कर समस्या हल करने प्रयास किए जायेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811