Let’s travel together.

शिविर में 300 से ज्यादा दिव्यांगजनों ने कराया परीक्षण

0 77

 

– दिव्यांगजनों को जल्द मिलेंगेे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण  

– एलम्को के सहयोग से जिला प्रशासन ने लगाया शिविर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा भारत सरकार की एलम्को संस्था के सहयोग से इस समय दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षण शिविर में चिंहित किए जाने वाले दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इसी क्रम में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पोलोग्राउण्ड के सामने एक परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 300 से ज्यादा दिव्यांगजनों ने अपना परीक्षण कराया।

परीक्षण के दौरान एलम्को संस्था के डॉक्टरों ने इन दिव्यांगजनों का परीक्षण किया। शिवपुरी में यह परीक्षण शिविर आने वाले दिनों में विभिन्न जनपदों में भी आयोजित होंगे। शिवपुरी में आयोजित हुए परीक्षण शिविर में आए दिव्यांगजनों ने बताया कि उन्होंने अपना परीक्षण कराया है और इस तरह के शिविर उनकी मदद के लिए लगते रहना चाहिए। दिव्यांगजनों के परीक्षण के लिए आए एलम्को संस्था के डॉ प्रफुल्य ठाकरे ने बताया कि जिला प्रशासन व एलम्को संस्था के सहयोग यह शिविर लगा। इसमें दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। लगभग 300 से ज्यादा परीक्षण हुए। आने वाले दिनों में इन पात्र हितग्राहियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस परीक्षण शिविर के दौरान सामाजिक न्याय विभाग और जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811