Let’s travel together.

बड़े पर्दे पर जल्द ही कार्तिक-कटरीना कैफ की जोड़ी आएगी नजर

100

सत्यप्रेम की कथा और भूल भुलैया 2 में कियारा आडवाणी के साथ नजर आने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन जल्द ही कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिख सकते हैं। कबीर खान की इस अपकमिंग फिल्म में दर्शकों को यह नई जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अक्तूबर से शुरू होने  जा रही है।

बड़े पर्दे पर जमेगी कार्तिक-कटरीना की जोड़ी?

एक सूत्र के मुताबिक कबीर खान की फिल्म में कार्तिक पूर्ण रूप से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि “कार्तिक ने अब तक एक भी एक्शन से भरपूर फिल्म में काम नहीं किया है। फिलहाल कबीर  एक्शन-रोमांस के प्लॉट पर ध्यान केंद्रित कर फिल्म की कहानी लिख रहे हैं। चर्चा है कि कैटरीना कैफ कबीर की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।

 “वे एक ऐसे सह-कलाकार की तलाश में हैं जिसने कार्तिक के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया है। कृति सेनन और कियारा आडवाणी निश्चित रूप से बाहर हैं। कबीर कैटरीना के बहुत करीबी दोस्त हैं, जिन्हें एक हिट की सख्त जरूरत है। फोन भूत में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ उनकी कोशिश विफल रही। उन्हें दौड़ में वापस आने की जरूरत है। यही वजह है कि वह अपने निर्देशक-मित्रों को फीलर्स भेज रही हैं।”

इस फिल्म में नजर आए थे कार्तिक

बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा में नजर आए थे। रोहित धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पूरी तरह से धराशायी हो गई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 32.20 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही सत्यप्रेम की कथा में दिखने वाले  हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811