Let’s travel together.

खेतों में तार फैसिंग में छोडे गये करंट से 02 लोगों की आकस्मिक मृत्यु को लेकर रायसेन पुलिस की आम जनता से

0 604

रायसेन। हाल ही में थाना गैरतंगज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेरखेडी में खेतों में जानवरों को जाने से रोकने हेतु लगायी गयी तार फैंसिंग में खेत मालिक द्वारा करंट छोडा गया था, जिसकी चपेट में आने से हुकुम सिंह आदिवासी आ. कल्याण सिंह उम्र 30 साल निवासी बरेखेडी की दिनांक 30.12.2021 को आकस्मिक मृत्यु हो गयी।
इसी प्रकार ग्राम मुरपार (गैरतगंज) में भी खेत में लगी तार फैसिंग में छोडे गये करंट की चपेट में आने से प्रेमनारायण हरिजन आ0 मोहन लाल हरिजन उम्र 33 साल नि0 ग्राम मुरपार की दिनांक 07.01.2022 को आकस्मिक मृत्यु हो गयी।
पुलिस द्वारा उक्त दोनों प्रकरणों में गैर इरादतन हत्या के तहत गंभीर अपराध मानकर दोषी लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। करंट फैलाने वालों को अनिवार्य रूप से जेल भेजा जावेगा।
उपरोक्त दोनों ही परिस्थितियों में यदि खेत मालिकों द्वारा खेत में बनी तार फैंसिंग में करंट नहीं छोडा होता तो दो लोगों को असमय काल के गाल में जाने से बचाया जा सकता था। दोनों व्यक्तियों की मृत्यु से उनके परिजनों को ऐसी क्षति पहुंची है जिसकी पूर्ति किया जाना संभव नहीं है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा द्वारा मानवीय आधार पर आम जनता से अपील की जाती है कि आप खेतों में लगी तार फैंसिंग में करंट न फैलायें। करंट फैलाने से कभी भी जनधन हानि का खतरा हो सकता है। यदि आपके परिजनों द्वारा भी खेत पर रहने के दौरान जरा सी असावधानी बरती गयी तो आपके साथ भी उपरोक्त घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। अतः आप सभी जहां तक संभव हो सके अपने खेतों की स्वयं रखवाली करें अथवा खेत रखवाली के लिये मजदूर भी रख सकते हैं, परन्तु खेतों में कंरट फैलाये जाने की स्थिति से बचें ताकि किसी के जीवन की हानि न हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811