Let’s travel together.

आदिपुरुष की दूसरे दिन की कमाई में भारी कमी हुआ सिर्फ 65 करोड़ का कलेक्शन

64
 प्रदर्शन से पहले ही कुछ पात्रों के लुक को लेकर विवादों में रही फिल्म आदिपुरुष (adipurush) आखिरकार शुक्रवार को प्रदर्शित हो गई। हिंदी और तेलुगु में बनी यह फिल्म कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषाओं में भी डब करके देशभर में करीब 6200 स्क्रीन पर प्रदर्शित हुई।
रामायण (Ramayan) पर आधारित होने और प्रभास (Prabhas) तथा कृति सैनन (kriti sanon) जैसे कलाकारों की उपस्थिति के कारण इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता पहले से ही थी। फिल्म में प्रभास राघव तथा कृति जानकी की भूमिका में हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आदिपुरुष ने दूसरे दिन 65 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद फिल्म की अब तक की कुल कमाई 151.75 करोड़ हो गई है।

इससे पहले बड़ी संख्या में एडवांस बुकिग होने के बाद पहले दिन इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर करीब 140 करोड़ रुपये की ओपनिग मिली। हिंदी और तेलुगु भाषाओं में भी फिल्म की अच्छी ओपनिंग रही।

फिल्म ने हिंदी में पहले दिन करीब 37.25 तथा तेलुगु में 48 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म पठान के बाद आदिपुरुष हिंदी में साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली दूसरी फिल्म है। पठान को 57 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।

Adipurush Update: लोगों को नहीं आई पसंद

प्रदर्शित होने के बाद आदिपुरुष को लेकर लोगों में असंतुष्टि नजर आई। पात्रों के लुक और संवादों को लेकर असंतुष्ट लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर को काफी ट्रोल किया

इसका असर फिल्म के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस की कमाई पर भी देखा जा सकता है। कुछ यूजर इंटरनेट मीडिया पर पहले से बुक टिकटों को कैंसिल करने की भी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले सप्ताहांत में फिल्म कितनी कमाई कर सकती है।

फिल्म के खिलाफ कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी गई है। लोगों का कहना है कि बिना किसी अध्ययन के फिल्म बना दी गई। यह रामायण का अपमान है, जिसे पूरे देश में पूजा जाता है। फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811