Let’s travel together.

साईंस-20 देशो के प्रतिनिधि सांची में बौद्ध स्तूप देखकर अभिभूत हुए

0 141

सभी प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया
 
देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

जी-20 अंतर्गत साइंस-20 कॉन्फ्रेंस-ऑन ‘कनेक्टिंग साइंस टू सोसायटी एंड कल्चर’ में आए जी-20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शनिवार को भ्रमण के लिए रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्व स्थल सांची स्तूप पहुंचे। जी-20 अंतर्गत साइंस-20 प्रतिनिधिओं का स्तूप परिसर में पहुंचने पर सभी का भारतीय संस्कृति अनुसार तिलक लगाकर तथा पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। शांति का टापू कहे जाने वाले सांची में हुए आत्मीय स्वागत से सभी प्रतिनिधि अभिभूत हो गए।


साइंस-20 देशों के प्रतिनिधियों ने बौद्ध स्तूपों सहित अन्य धरोहरों को देखा तथा उनकी सुंदरता, बनावट शैली देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। बौद्ध स्तूपों के साथ ही यहां के नैसर्गिक सौंदर्य ने भी उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा भगवान बौद्ध की शिक्षाओं और सम्राट अशोक के संदेशों से अवगत करवाया। उन्हे सांची स्तूपों की बनावट शैली, उनके ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व के बारे में अवगत कराया। सांची स्तूप परिसर में

लेजर शो के माध्यम से भगवान बुद्व की कथाएं एवं उनकी जीवनी प्रदर्षित की गई साथ ही सम्राट आषोक के जीवन काल पर भी प्रकाष डाला। जी-20 देषों अंतर्गत साइंस-20 के प्रतिनिधियों के भ्रमण के दौरान ब्राजील, यूएई, यूके, साउथ अफ्रीका सहित अन्य देषों के प्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, सहित अन्य अधिकारी एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी भी साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811