Let’s travel together.

डीजल से भरा टैंकर पलटा, ड्राइवर की मौत,सिलवानी के सियरमऊ घाट पर हुआ हादसा

0 571

रायसेन-डीजल से भरा टैंकर पलटा, ड्राइवर की मौत।राजमार्ग 15 सागर सिलवानी मार्ग के सियरमऊ घाट की घटना।सागर से डीजल भर कर आ रहा डीजल टैंकर क्रमांक MP 04 HE 3208 आ रहा था बटेरा।सिलवानी के सियरमऊ घाट पर खाई में गिर कर तीन चार पलटी खाकर पलट गया टैंकर।टैंकर का ड्राइवर श्रीकांत यादव पिता विजय यादव उम्र 30 साल निवासी नरयावली जिला सागर।टैंकर में बुरी तरह फंस गया था श्रीकान्त यादव।राहगीरों ने मुश्किल से बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिलवानी पुलिस मौके पर पहुँची।टैंकर ड्राइवर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सिलवानी भेजा गया।


प्राथमिक उपचार के बाद ड्राइवर को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
बताया जाता है कि उक्त डीजल टैंकर सागर से बटेरा जा जा रहा था। घटना के बाद हादसे की जगह से मौके से क्लीनर भागा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811