Let’s travel together.

आपरेशन अभिमन्यु बनेगा बेटियों का रक्षा कवच युवकों ने ली शपथ- हम करेंगे बहनों की रक्षा

59

ग्वालियर। पुलिस का आपरेशन अभिमन्यु…अब यह शहर की बेटियों का रक्षा कवच बनेगा। शुक्रवार को इसकी शुरुआत हुई। जहां महिला पुलिस अफसर और पुलिसकर्मियों ने शहर के अलग-अलग सामाजिक संगठन, धार्मिंग संगठन से जुड़े लोग व युवकों को इकठ्ठा किया। यहां इन्हें शपथ दिलाई गई। युवकों ने शपथ ली- हम करेंगे अपनी बहनों की सुरक्षा। अब यह अभियान लगातार चलेगा, जिसमें महिला अपराधों के प्रति जागरुकता से लेकर सरेराह बेटियों पर फब्तियां कसने वाले, इशारे कर परेशान करने वालों की धरपकड़ होगी। शपथ लेने वाले युवा इसमें पुलिस की मदद करेंगे।

आपरेशन अभिमन्यु…

– पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में इसे शुरू करवाया है। इसी के चलते एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने डीएसपी हिना खान सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी व महिला पुलिसकर्मियों को इसकी जिम्मेदारी दी है।

– इस अभियान के तहत युवकों को जोड़ा जाएगा। इन्हें बेटियों की सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी। अमूमन होता यह है, अगर कोई मनचला किसी युवती, महिला को परेशान कर रहा होता है तो कई लोग यह सोचकर बीच में नहीं पड़ते, किसी और के मामले में क्यों बोलना? वह पुलिस को भी सूचना नहीं देते, ऐसे में ऐसे मनचलों की हिम्मत बढ़ती है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है।

– इसे ही देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बेटियों की सुरक्षा के लिए इस अभियान में युवकों को शामिल करने की शुरुआत की है। आपरेशन अभिमन्यु के तहत पार्क, पिकनिक स्पाट व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर युवक, युवतियों को इकठ्ठा कराया जाएगा। यहां शपथ करवाई जाएगी। महिला हेल्पलाइन नंबर के कार्ड वितरित किए जाएंगे, जगह-जगह पोस्टर लगाए जाएंगे।

महिला पुलिस हेल्पलाइन के नंबर लिखे कटआउट लगाए

आपरेशन अभिमन्यु के पहले दिन इटालियन गार्डन और फूलबाग में जगह-जगह आपरेशन अभिमन्यु से जुड़े कटआउट शुभंकर लगाये गए। इन पर महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन लिखी हुई थी, ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लिखा हुआ था। यहां महिला, युवतियों को हेल्पलाइन नंबर के कार्ड भी वितरित किए गए।

स्टाकिंग की भी करें शिकायत

डीएसपी हिना खान ने बताया कि अब सड़क के साथ इंटरनेट मीडिया पर भी छेड़छाड़, बेटियों को परेशान करने की घटनाएं बढ़ गई है। जिसे साइबर अपराध की भाषा में स्टाकिंग बोलते हैं। इस तरह की घटनाएं बढ़ने का एक कारण यह भी है कि कई बार पीड़िताएं शिकायत नहीं करती। लेकिन अब इसे लेकर भी साइबर सेल, महिला सेल काम करती है। इस तरह की घटना होने पर तुरंत शिकायत की जानी चाहिए। जिससे आरोपितों तक पहुंचा जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811