Let’s travel together.

शील और संयम धारण कर नर से नरसिंह बन सकते हैं – आचार्य श्री विद्यासागर महाराज .

0 230

 

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

डोंगरगढ़ – संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ससंघ चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में विराजमान है | आज के प्रवचन में आचार्य श्री ने बताया कि एक जंगल में कई प्रकार के जीव रहते हैं कुछ शाकाहारी तो कुछ मांसाहारी वे सभी वन में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं | एक दिन रास्ते से एक कछुवा धीरे – धीरे जा रहा था तभी वहाँ एक सिंह (वनराज) आ जाता है और उस कछुवे को अपना शिकार बनाने के लिये उसकी ओर बढ़ता है | वनराज जंगल का राजा कहलाता है और उसे ही जंगल का सबसे शक्तिशाली जानवर कहा जाता है उससे किसी भी वन्य प्राणी का बचना बहुत मुश्किल है | राजा के पास केवल खजाने मात्र से वह सफल राजा नहीं कहलाता उसके पास सूझ – भूज, सही नीति, धर्म का ज्ञान और शक्तिशाली होना भी आवश्यक है | सिंह को अपनी ओर आते देख कछुवा अपने शरीर के सभी अंग को समेट लेता है | सिंह बहुत प्रयास करता है कि उसको किसी तरीके से अपना आहार बना सकूँ वह उसके चरों ओर घुम – घुम कर मानो उसकी परिक्रमा लगा रहा हो देखता और बहुत कोशिस करने पर कुछ नहीं होता तो वह कुछ अपनी आवाज एवं संकेत से दूसरे सिंह को बुलाता है तभी वहाँ एक और सिंह आ जाता है और दोनों मिलकर बहुत प्रयास करते हैं कि किसी तरह इस कछुये का शिकार किया जाए परन्तु वे ऐसा करने से असफल रहते हैं | दो – दो वनराज जब उस कछुवे का कुछ नहीं कर पाते तो उनको बहुत लज्जा एवं शर्म आती है फिर वे वहाँ से चले जाते हैं | कछुवा जब देखता है कि दोनों सिंह वहाँ से चले जाते हैं तो वह आगे बढ़ता है तभी वहाँ एक वाहन उसके ऊपर आकर खड़े हो जाता है जिसमे से कुछ विदेशी उतरते हैं | इस बार भी कछुवे को कुछ नहीं होता है | इसी प्रकार जो नर शील और संयम को अपने जीवन में धारण करता है उसे कोई पराजित नहीं कर सकता और उसके लिये हर कार्य संभव हो जाता है | ऐसे नर को ही नरसिंह कहा जाता है | आज आचार्य श्री को नवधा भक्ति पूर्वक आहार कराने का सौभाग्य ब्रह्मचारिणी नेहा दीदी प्रतिभास्थली परिवार को प्राप्त हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811