भोपाल।मध्य प्रदेश शासन के बजट में कर्मचारियों को 11% महंगाई भत्ता प्रदान करने का मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया है। सरकार से भारतीय मजदूर संघ लगातार मांग कर ,रहा था। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा ने बजट में 11534 शिक्षकों की भर्ती एवं पहली बार चाइल्ड बजट जैसे प्रावधानों का स्वागत करते हुए बजट को सभी वर्गों का संतुलित बजट बताया है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिसोदिया ने बजट को संतुलित बताते हुए। कहा कि शासन से हमें कर्मचारियों की सभी समस्याओं के समाधान की पूर्ण आशा है शासन किस प्रकार से निर्णय कर रही है । हमें लगता है कि हमारी अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव ने बजट में केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठकर अन्य समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है जिससे हमें पूर्ण आशा है की कर्मचारियों की सभी मांगों पर विचार किया जाएगा।
कर्मचारी नेता मुरारी लाल सोनी ने बजट को संतुलित एवं सभी वर्गों को समायोजित कर विकास के लिए बताया जिसमें शिक्षा जगत मैं उत्तम अधोसंरचना विकास हेतु विद्यालय निर्माण की राशि सी एम राइज के नाम से प्रदान की गई है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।