Let’s travel together.

मध्य प्रदेश की सहकारी नीति तैयार जिलों में निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे कोर ग्रुप

74

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार सहकारिता को माध्यम बनाएगी। स्वरोजगार के लिए कृषि, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, जल संरक्षण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, खनिज, कृषि उपकरण बैंक, जैविक उत्पाद, जल एवं विद्युत वितरण सहित अन्य क्षेत्रों में सहकारी समितियों का गठन कर इन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

साथ ही सहकारी संस्थाओं में निवेश बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर कोर ग्रुप बनाए जाएंगे। इसके लिए सहकारिता विभाग ने सहकारी नीति 2023 तैयार की है, जिसे अनुमति के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सहकारी नीति का प्रारूप तैयार कर नीति बनने के लिए कहा था। इसके आधार पर शिवराज सरकार ने नीति तैयार की है। इसमें वर्तमान सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने का प्रविधान किया गया है।

इसके लिए नए क्षेत्रों में ग्राम, जिला और राज्य स्तर पर समिति गठित की जाएंगी। विभिन्न सरकारी योजनाओं से समितियों को जोड़कर काम किया जाएगा। किसानों को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उपकरण बैंक की स्थापना, ग्रामीण परिवहन, पर्यटन, स्वास्थ्य, बीमा, सेवा, जैविक उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, विद्युत एवं जल वितरण व्यवस्था के लिए समिति बनाना प्रस्तावित किया गया है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सहकारी क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए जिला स्तर पर कोरग्रुप बनाए जाएंगे। एक जिला-एक उत्पाद के साथ कृषि और लघु वनोपज के विपणन और प्रसंस्करण कार्य भी समितियों को दिए जाएंगे।

अक्रियाशील समितियों का पंजीयन समाप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाएगा। अधिनियम की समीक्षा कर सहकारी समितियों की वर्तमान चुनाव प्रक्रिया में सुधार प्रस्तावित किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक आय सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख करने के प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया जाएगा।

औबेदुल्लागंज-नर्मदापुरम-नागपुर मार्ग पर नर्मदा नदी पर बन रहे उच्च स्तरीय पुल की निर्माण लागत 58 करोड़ से बढ़ाकर 129 करोड़ रुपये करने, ला क्लर्क सह रिसर्च असिस्टेंट के पदों का मानदेय बीस हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार करने, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में कार्यरत 304 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने सहित अन्य प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में  संगोष्ठी आयोजित     |     पहलगाम नरसंहार के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए गये नारे     |     पहलगाम में हुए आंतकवादी हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     पहलगाम: गांव गांव उठ रही आक्रोश की आवाज     |     अंबाडी में पुराने ट्यूबवेल,और कुएं सूखे ,गांव में पानी जलसंकट गहराया     |     पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय दीवानगंज ने की निशुल्क जल सेवा की व्यवस्था     |     बंदरों की हुड़दंग से टीन सेट गिरा जमीन पर ,बड़ी अनहोनी टली     |     भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह का सांची में भव्य स्वागत     |     कृतिका के यूपीएससी चयन पर चौरासी क्षैत्र महिला सभा ने सम्मान पत्र भैट कर मनाई खुशियां     |     वन विभाग की बड़ी कार्यवाही भूसा बनाने वाली मशीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811