Let’s travel together.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सीएम शिवराज

71

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ का महासम्मेलन रविवार को भेल दशहरा मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्‍या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं पहुंची हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भी दोपहर करीब 01 बजे सम्‍मेलन में पहुंचे और दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके समक्ष संगठन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित कर समस्त शासकीय सुविधाओं का लाभ देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का 25 हजार और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं 15 हजार रुपये मानदेय आदि मांगें रखी गईं।

कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं, बल्‍कि मेरी बहनें हैं। मेरी सभी लाड़ली बहनों को मेरा प्रणाम। लाड़ली बहना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्‍कि अंतर्मन का भाव है। दिल का भाव है, आत्‍मा का भाव है। मैंने देखा है कि एक जमाना था जब देश में नारी की बड़ी प्रतिष्‍ठा थी। यत्र नार्यस्‍तु पूज्‍यंते, रमंते तत्र देवता’ का युग हमने देखा है। लेकिन बीच में एक काल आया, जब हम गुलाम हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811