Let’s travel together.

वीकेंड पर शहर के माल का फूडकोर्ट हाउस फुल बच्चों के फन का अड्डा गेमिंग जोन

76

ग्वालियर। शहर में खान पान से लेकर शापिंग और सैर-सपाटे के अच्छे खासे स्थान होने के बावजूद लोगों को माल का कल्चर बेहद आकर्षित कर रहा है। एक ही छत के नीचे खानपान, सैर-सपाटा, शापिंग मिल जाए तो इस मौसम में वीकेंड पर कोई कहीं और क्याें जाए। शहर में बढ़ रहे माल कल्चर को ध्यान में रखते हुए हम आपको आज शहर के कुछ लोकप्रिय माल की सैर करा रहे हैं। नईदुनिया के प्रतिनिधि ने कुछ चुनिंदा माल में जाकर शनिवार को देखा कि तो पता चला कि शहर के लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ माल पहुंचकर किस तरह वीकेंड एंजाय करते हैं। शाम के समय की बात करें तो लोग वीकेंड पर सैर सपाटा करते, गेम जोन में खेलते और स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद चखते हुए दिखे। वहीं शहर की रेसकोर्स रोड स्थित नए माल में बने शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करते भी नजर आए।

फूड कोर्ट -हाउसफुल

माल में खरीदारी से लेकर सैर-सपाटा, खाना पीना सब कुछ होता है। लेकिन अगर बात करें शहर की पसंद की ताे लोग वीकेंड पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए शाम के समय में फूडकोट का चयन ही करते हैं। रेलवे स्टेशन के पास मौजूद माल में शाम के समय फूडकोर्ट लगभग हाउसफुल की स्थिति में आ गया था। कुछ टेबिलें युवाओं के ग्रुप से घिरी हुई थी तो कुछ टेबिलों पर लोग परिवार के साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का जायका चख रहे थे।

फन अड्डा, गेमिंग जोन

वीकेंड पर मस्ती करने के सबके अपने-अपने तरीके होते हैं। माल में टाप फ्लोर पर मौजूद गेमिंग जोन वीकेंड के दौरान फन अड्डे में बदल जाता है ।वैसे तो यह गेमिंग जोन और इसके गेम्स सिर्फ बच्चों के लिए होते है लेकिन बस स्टेंड के पास वाले माल में बच्चें के साथ-साथ शहर के युवा भी अच्छी खासी रुचि ले रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा पसंद आने वाला गेम या गतिविधि फिंगर कोस्टर है।

मूवी का क्रेज औसत , शाेपिंग क्राउड बंटा

अब तक ये होता था कि माल में लोग मूवी देखने जाया करते थे और जमकर खरीदारी भी करते थे । लेकिन शनिवार को देखने मिला नजारा कुछ और ही था। इसमें ओटीटी के बढ़ रहे क्रेज से मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने का क्रेज औसत रहा है। चुनिंदा लोग ही मूवी देखाने जा रहे हैं। वहीं खरीदारी की बात करें तो शहर के लोग अपनी सुविधा के अनुसार माल के शोरूम्स में बंट जा रहे हैंं। यानि फूलबाग , बसस्टैंड के पास और रेसकाेर्स रोड पर मौजूद सभी माल में लोग अपनी पसंद और सुविधा के हिसाब से बंट रहे है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811