Let’s travel together.

Asur 2 की तरह आपको दीवाना बना देंगी ये 7 वेब सीरीज एक दिन में ही देख लेंगे पूरे एपिसोड

85

वेब सीरीज के दीवानों के लिए इन दिनों ओटीटी पर एक से बढ़कर एक कंटेट आ रहा है। हाल ही में जिओ सिनेमा पर अरशद वारसी की वेब सीरीज असुर का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है। इस सीरीज आते ही धमाल मचा दिया है। असुर को लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। हालांकि असुर की तरह कुछ ऐसी वेब सीरीज है जिन्हें आपको देखना चाहिए। तो चलिए, आज आपको बताते हैं बेस्ट 7 इंडियन वेब सीरीज के बारे में, जिसे अगर आप देखने बैठ गए तो एक के बाद एक खत्म कर देंगे सारे एपिसोड।

असुर 2

जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई अरशद वासरी, बरुन सोबती और रिद्धि डोगरा स्टारर यह वेब सीरीज आपको बहुत पसंद आएगी। इस सीरीज में दमदार स्टोरी के साथ अरशद का शानदार अभिनय पसंद आएगा। यह सीरीज पूरी तरह से क्राइम और सस्पेंस से भरी हुई है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।

आरण्यक

नेटफ्लिक्स पर साल 2021 में रिलीज हुई रवीना टंडन स्टारर वेब सीरीद को ओटीटी पर बहुत पसंद किया गया। इस सीरीज को IMBD की ओर से 7.8 रेटिंग दिया गया है। यह सीरीज आपको बहुत पसंद आएगी।

बेताल

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज बेताल को ओटीटी के दर्शको का औसत रिस्पांस मिला है। इस सीरीज को IMBD की ओर से 5.4 रेटिंग मिला हुआ है। हालांकि बेताल की कहानी और किरदार इतने अच्छे हैं कि एक बार आपको यह सीरीज देखना चाहिए।

ब्रीथ

अभिषेक बच्चन की इस वेब सीरीज के सीजन 1 और 2 दोनों के ही लोग दीवाने हो गए थे। इस सीरीज में अभिषेक के अभियन को बहुत पसंद किया है। आप इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज की IMBD रेटिंग 7.6 है।

पाताल लोक

साल 2020 में आई जयदीप अहलावत की मशहूर वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख देख सकते हैं। इसकी IMBD रेटिंग 8 है। इस सीरीज में दमदार एक्टिंग, शानदार सीन और जबरदस्त स्टोरी देखने को मिलेगी।

जेएल50

अभय देओल की यह वेब सीरीज साल 2020 में आई थी। यह सीरीज रिलीज के साथ ही ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी थी। इसकी IMBD रेटिंग 7.4 है। इस सीरीज की थीम काफी पसंद की गई। आप इस सीरीज को सोनी लीव पर देख सकते हैं।

घोल

साल 2018 में आई राधिका आप्टे की इस वेब सीरीज को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। IMBD पर इस वेब सीरीज की रेटिंग 7 है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811