Let’s travel together.

WTC Final के लिए ऑस्ट्रेलिया ने चली बड़ी चाल इस घातक गेंदबाज की टीम में जगह हुई पक्की

56

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) को शामिल किया जाएगा। बता दें बोलैंड को चोटिल जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) की जगह टीम में शामिल किया गया है। बोलैंड ने अपना पहला टेस्ट मुकाबला 2021 में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

माइकल नेसर को नहीं मिलेगा मौका

पैट कमिंस ने कहा कि स्कॉट बोलैंड अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं। वह जोश और मिचेल से अलग हैं। उन्होंने कहा, ‘माइकल नेसर एशेज सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं।’ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि स्कॉट के लिए गेम प्लान काफी सीधा है। आप अपने एरिया पर हिट करते हैं और पूरा दिन रहते हैं, तो बॉल आपको जरूर कुछ न कुछ देगी।

स्कॉट बोलैंड का टेस्ट करियर

स्कॉट बोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अबतक कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं। उनको 12.20 की औसत से 28 सफलता मिली है। उन्होंने एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी टेस्ट क्रिकेट में किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 रन देकर 6 विकेट है।

स्कॉट बोलैंड का वनडे करियर

ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज ने अबतक 14 इंटरनेशनल वनडे मैच खेले हैं। जिसमें 3.17 की औसत से 16 विकेट चटकाएं है। वनडे में उनका बेस्ट प्रदर्शन 67 रन पर 3 विकेट है।

WTC फाइनल किस समय शुरू होगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल 7 जून को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

किस चैनल पर देख सकेंगे?

भारतीय फैंस डब्ल्यूटीसी फाइनल को स्टार नेटवर्क के चैनलों पर टीवी पर लाइव देख सकेंगे।

WTC फाइनल के लिए दोनों टीमें

भारत

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, इशान किशन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, आर अश्विन, शमी, सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव।

रिजर्व खिलाड़ी- यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरूम ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लबुशेन, नाथन लायन, टोड मर्फी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर।

रिजर्व खिलाड़ी- मिशेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811