Let’s travel together.

WTC Final Day 2: दूसरे दिन लंच टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर बनाये 422 रन

84

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे दिन का खेल शुरु होते ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी अपना शतक पूरा किया और टेस्ट करियर का 31वां शतक जमाया। वहीं दूसरे छोर पर ट्रेविस हेड ने भी 150 रन पूरे कर लिए हैं। दूसरे दिन भारत को एक औऱ सफलता मिली है। मोहम्मद सिराज ने जमे-जमाए खिलाड़ी ट्रेविस हेड को पैवेलियन भेजा। ट्रेविस ने 163 रन बनाये।

पहले दिन का खेल

बुधवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच शुरु हुआ। पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाये। ट्रेविस हेड ने 156 गेंदों में 146 रन बनाये, जबकि स्टीव स्मिथ 95 रनों के साथ नाबाद लौटे। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दूल ठाकुर को एक-एक विकेट लेने में सफलता मिली है।

प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लेबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811